– बच्चों को बांटी किताबें कापियां पेंसिल व अन्य शिक्षण सामग्री ।
कानपुर । सरसौल विकासखंड के सावित्रीबाई फुले सीमित उमराव खेड़ा में सोनाली गौतम द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है ।
सोनाली गौतम द्वारा बताया गया कि फैशनेबल व फिजूलखर्ची के समय में अगर कोई व्यक्ति अपना जन्मदिन ऐसे गरीब बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाए तो लोग सोचेंगे कि ये तो सिर्फ फिल्मों में होता है । असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है । कानपुर के नरवल तहसील के एक छोटे से गांव काछिनखेड़ा की रहने वाली समाजसेवी महिला सोनाली गौतम ने अपना जन्मदिन रायपुर गांव के वृद्धों को केक व मिठाइयां बांटी साथ ही बच्चों को कॉपी पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री बांटी जिससे बच्चे काफी खुश व उत्साहित दिखे ।
सोनाली गौतम ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है और वह सावित्रीबाई फुले के नाम से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एक संस्था चला रहीं हैं । वह खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है ।
उन्होंने कहा कि इस संस्था के द्वारा आसपास के गांव के गरीब बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क बच्चों को पढ़ाया जाता है । उन्होंने कहा कि मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं परंतु एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है । वह तमाम ऐशोआराम आपको नहीं दे सकते ।
उन्होंने कहा कि जीवन में हमें जब भी कुछ अच्छा करने को मौका मिलता है तो अपने जीवन का वह हर एक मूल्यवान समय ऐसे ही सामाजिक कार्यों में समर्पित करने की कोशिश करती हूं । उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावकों को सावित्री बाई फुले के जीवन के संघर्ष के बारे में बताया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
