फतेहपुर । मलवां पुलिस ने तीन बकरी चोरों को एक सेंट्रो कार,6 बकरी बकरों व नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मलवां ने बताया कि आज मुखविर की सटीक सूचना पर थाना पुलिस बल ने तीन शातिर बकरी चोरों को थाना क्षेत्र के सुख नंदन खेड़ा के पास से दो बकरी, 4 बकरों व एक सैंटरो कार व एक हजार नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । बरामद बकरी बकरे इसी थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे । जिनका मुकदमा थाना मलवा में दर्ज था ।
मलवां थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर बकरी चोर शेरा उर्फ शेर आलम 23 वर्ष पुत्र जुल्फीकार निवासी कुंवरपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर, सूरज उर्फ मकसूद 25 वर्ष पुत्र जुल्फीकार निवासी कुंवरपुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर व अमित धोबी 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बालचंद्र निवासी कुंवरपुर थाना मलवा एक शातिर किस्म के बकरी चोर हैं । जो घूम घूम कर पहले दिन में रेकी करते हैं और रात में बकरी बकरे चोरी कर सेंट्रो कार में लादकर फरार हो जाते हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मालवा जनपद फतेहपुर व् थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर में भी मुकदमा पंजीकृत हैं । गिरफ्तार शातिर चोरों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है ।
