फतेहपुर : व्यापार मण्डल के सदस्य राजन गुप्ता के पुत्र स्वo इंजीनियर नितिन गुप्ता की स्मृति में पोस्टमार्टम हाउस में शोकागुल परिवारों को शीतल जल प्रदान करने हेतु फ्रीजर का आवंटन किया गया ।
शुभारम्भ डा.अभय सिंह व व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने फीता काटकर जनमानस को समर्पित किया।डाo अभय सिंह ने कहा भीषण ग्रीष्म काल मे शीतल जल के दान की सेवा अदभुद व आश्चर्यचकित परोपकारी भावना से प्रेरित है ।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने फ्रीजर दान करने वाले राजन गुप्ता का आभार व्यक्त किया । पोस्टमार्टम प्रभारी ज्ञानेन्द्र संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा,मनोज साहू मनोज कुमार मिश्रा कृष्ण कुमार तिवारी,अभिषेक रायजादा राकेश सिंह चौहान तेज आयुष सिंह चन्देल सहित पोस्टमार्टम हाउस के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे ।
