फतेहपुर । संस्कृति अनुभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ 25 जुलाई 2023 के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य तौर पर कीर्तन/ भजन मंडलियां/ पौराणिक एवं सांस्कृतिक मण्डलियों द्वारा रामलीला,कृष्णलीला आदि संस्कृतिक आयोजन का प्रस्तुतिकरण होता रहता है ।
संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न लोक संस्कृति/विधाओ के अभिलेखीकरण का कार्य किया जाता है । कलाकारों के अभिलेखीकरण हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की निःशुल्क सुविधा संस्कृति विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई है । जो विभाग के वेबसाइट उपलब्ध है ।
पंजीकरण कलाकारों को आवश्यक अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में समुचित अवसर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है ।
कीर्तन/भजन/पौराणिक एवं सांस्कृतिक आयोजक मण्डलियों का पंजीकरण पोर्टल पर निःशुल्क किया जा सकता है । पंजीकृत मण्डलियों को स्थानीय मेले,तीज,त्योहारों एवं अन्य विभिन्न अवसरो पर, संस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जायेगा ।
कीर्तन/भजन मण्डलियों/पौराणिक एवं सांस्कृतिक आयोजक मण्डलियों के पंजीकरण हेतु गाइडलाइन निम्नलिखित है ।
कीर्तन/भजन मण्डलियों/ पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में से जिस सांस्कृतिक कार्यक्रम का पंजीकरण होना है । उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाए ।
मण्डली/दल कम से कम 5 वर्ष पुराने होने चाहिए। मण्डली/ दल को कम से कम (प्राइवेट व सरकारी मिलाकर) 10 कार्यक्रम किये जाने का अनुभव होना चाहिए । जिसका प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तुत किया जाये ।
मण्डली/दल यदि किसी मंदिर या संस्था से सम्बद्ध हैं तो वहां के प्रबंधक व संयोजक का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाये ।
मण्डली/दल द्वारा सरकारी विभागों में कार्यक्रम करने की स्थिति में सम्बन्धित विभागों से प्रमाण-पत्र अथवा कार्यादेश प्रस्तुत किया जाये ।
मण्डली/ दल द्वारा भजन/कीर्तन की भक्तिधारा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाये ।
मण्डली/दल में न्यूनतम 06 सदस्य हों लेकिन अधिकतम की सीमा ना रखी जावे। 25 सदस्यों तक भी हो सकते हैं । जिनके नामों का उल्लेख पोर्टल पर स्पष्ट रूप से किया जाये । मण्डली/दल का पंजीयन ऑनलाइन व जिला पर्यटन संस्कृति परिषद द्वारा ऑफलाइन कैम्प लगाकर भी कराया जाये ।
उल्लिखित समस्त के क्रम में,कृपया, प्रत्येक ग्राम पंचायत की कीर्तन/भजन मण्डलियों/पौराणिक एवं सांस्कृतिक आयोजक मण्डलियों से संरक्षण/अभिलेखीकरण किये जाने हेतु यथाशीघ्र पंजीकरण की कार्यवाही कराने का कष्ट करें ।
अधिक जानकारी के लिए जिला सूचना कार्यालय फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं ।
