महत्वपूर्ण तथ्य –
– सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर ।
– नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ सौंपी गई संगठन विस्तार की जिम्मेदारी ।

– आम सभा की बैठक में युवा साथियों की एकजुटता दिखाई दी ।
– जय भीम के गगनभेदी नारों से गुजमान हो गया बैठक कक्ष ।
बिन्दकी/फतेहपुर । शनिवार को भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी की अहम बैठक बिन्दकी नगर के ललौली रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बजाज एजेंसी के ऊपर सेकंड फ्लोर में सम्पन्न हुई । जहां जिला संयोजक शिव कुमार पहुंचे और बैठक के शुरू होने से पहले डॉ० भीम राव अम्बेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया ।

प्रेस वार्ता करते हुए भीम आर्मी के जिला संयोजक शिव कुमार ने बताया कि भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण के निर्देशन में नगर पालिका और नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक हुई । जिसमें संगठन को मजबूती और सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया है और लगभग 2 दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उसे बखूबी निभाये । जिससे क्षेत्र में पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए बेहतर रहे । लोगो को अपने अधिकारों के लिए प्रेरित करें । दलित वंचितो के साथ हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाये, संघर्ष करें, तब तक न हारे जब तक न्याय न मिले । उसके लिए अगर हमें सड़को पर भी निकलना पड़े वो भी कम है । हम सिर्फ न्याय की बात करते हैं ।
जिन लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई उसमे से महासचिव/महामंत्री रजयपाल सिंह ,सरवन, रवि कुमार, संगठन मंत्री अरुण कुमार एवं श्याम बाबू, वही तहसील कार्यकारणी में तहसील संयोजक विक्की गौतम,तहसील सह संयोजक नंदन कुमार आजाद, विपिन कुमार, अरविन्द कुमार वाल्मीकि,गोलू कश्यप,उमेश गौतम, तहसील प्रवक्ता प्रियांशु जाटव (बब्बर शेर),नगर संयोजक नरेंद्र कुमार, नगर सह संयोजक विनोद कुमार,पंकज कुमार,पंकज वाल्मीकि,नगर महासचिव अमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार, नगर सह संयोजक मोहम्मद एहसान उर्फ पप्पू और बाबू लाल आदि विशिष्ट लोगों की उपस्थिति रही । सभी ने संगठन विस्तार पर अपना अपना मत रखा ।
