फतेहपुर । ब्लॉक तेलियानी के ग्राम पंचायत बैजानी के वृहद गौ-आश्रय केन्द्र व निर्माणाधीन पॉवर जनरेशन बायोगैस प्लांट का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने औचक निरीक्षण किया । उन्होंने गौशाला में संरक्षित 390 गौवांशो के लिए भरण पोषण हेतु हरा चारा,भूषा,दाना,पशुआहार आदि को देखा जो पर्याप्त मात्रा में पाया गया ।
उन्होंने कहा कि गौशाला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए और बरसात का पानी का जमाव न हो । इसके उचित प्रबंध किया जाय । गौवंशो ईयर टैगिंग, टीकाकरण की जानकारी ली और कहा कि समय समय पर टीकाकरण किया जाय । गौवंशो के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें ।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजनांतर्गत ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को दुधारू गाय दी जाय । साथ ही उनकी निगरानी भी रखी जाय । प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सहभागीता योजनांतर्गत 08 गाय जरूरतमंद लोगों को दी गई है । मौके पर जिलाधिकारी ने गौवंशो को गुड़, केला खिलाया ।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र बैजानी परिसर में रु0 24.00 लाख की लागत से निर्माणाधीन पॉवर जनरेशन बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया । इसके दौरान कहा कि पॉवर जनरेशन बायोगैस प्लांट का गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश संबंधित को दिए । साथ ही गैस प्लांट के आसपास साफ सफाई बनाए रखे और इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए बनाए गए रूप रेखा के अनुसार ही कार्य कराए ।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवल किशोर सचान, खंड विकास अधिकारी तेलियानी, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी,ग्राम प्रधान सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
