फतेहपुर । राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु जिला जज की अध्यक्षता में बैठक हुई ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज मीटिंग कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्री मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री धीरेन्द्र प्रताप ए.डी.एम.जे. फतेहपुर,श्री प्रभाकर त्रिपाठी उपजिलाधिकारी, फतेहपुर, श्री अशोक कुमार पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बडौदा फतेहपुर,श्री अरविन्द कुमार नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर,श्रीमती लक्ष्मी बाजपेयी ,नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर,रविशंकर तहसीलदार खागा, फतेहपुर,श्री समीर कुमार कश्यप अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फतेहपुर,श्री सुमित कुमार सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर, श्री विनय कुमार श्रीवास्तव,ए0ओ0,दूर संचार विभाग फतेहपुर ,राज मंगल सिंह अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग,उपखण्ड प्रथम,फतेहपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग,उपखण्ड द्वितीय,खागा फतेहपुर,श्री राम नरेश, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग,उपखण्ड तृतीय, फतेहपुर आदि उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश, फतेहपुर द्वारा बैठक में उपस्थित नगर पालिका से आये अधिकारियो को यह निर्देश दिया गया कि आप अपने स्तर से जन्म, मृत्यु पंजीयन, जल कर आदि से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन वादो को अन्य सभी नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को यह निर्देश दे कि वह अपने क्षेत्र में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण करे एवं बैंक की तरफ से उपस्थित आये लीड बैंक प्रबन्धक को ज्यादा से ज्यादा ऋण से सम्बन्धित विवादों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर नोटिसे ससमय प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में समस्त तहसील से आये हुये तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारो को राजस्व एवं चकबन्दी से सम्बन्धित विवादो को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादो का निस्तारण कराये जाने एवं आम जनमानस को लाभ पहुॅचाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में मो0 अहमद खाॅन,नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में जलकर, श्रम विभाग एवं दूर संचार के प्री ट्रायल वादों को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की एवं सभी से यह अपेक्षा है कि आप सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितंबर 2023 में ज्यादा से ज्यादा जलकर,श्रमवाद,दूर संचार एवं इलेक्ट्रिसिटी आदि से सम्बन्धित प्री ट्रायल वाद चिन्हित कर अधिकाधिक प्री-ट्रायल वादों को निस्तारित करे एवं ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनमानस तक पहुॅचाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
