फतेहपुर । वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के तहत चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण का कार्यक्रम जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।



कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी की मूर्ति पर मल्यार्पण कर किया और स्कूल परिसर में परिजात का पौध रोपित किया । स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ,पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भागीदारी को छात्र/छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेड़ो की महत्ता के बारे में मन मोहक प्रस्तुति की ।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि जीवन के लिए स्वच्छ पानी और हवा की अति आवश्यक है । इसके बिना जीवन संभव नहीं है । उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि एक पौध रोपित करे और संरक्षित भी करे । छात्र/छात्राओं से कहा की जीवन में खुश रहना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ।
सकारात्मक सोच से आगे बढ़े,प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने से निराश न हो बल्कि उससे भी सीखे,जिंदगी एक इंद्र धनुष की तरह है । जिसमे जिंदगी के अलग अलग रंग है । जीवन में सीखने की चाहत हर समय होना चाहिए । यह समय आप लोगो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि विकास के साथ में पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है । क्योंकि पर्यावरण जीवन के बुनियादी आवश्यकता है ।
इस अवसर पर प्रबंधक चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल संजय श्रीवास्तव , प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।
वृक्षारोपण जनांदोलन-2023 के तहत चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में छात्र/छात्राओं द्वारा वृक्षों की महता के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई, स्कूल परिसर में पौधरोपित कर हर व्यक्ति को एक पौधरोपित करने किअपील की। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @CommissionerPrg pic.twitter.com/crmLQOaTgN
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) August 3, 2023
