– समस्या सुनने के लिए मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति तथा बीडीओ

बिन्दकी/ फतेहपुर । 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा खजुहा ब्लाक मुख्यालय परिसर में पंचायत की गई यूनियन के लोगों ने चेतावनी दिया । यदि उन लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
वहीं किसानों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर नायब तहसीलदार ,बीडीओ तथा एडीओ पंचायत पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं हल की जाएंगी ।
आज गुरुवार को खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में दिन में करीब 11:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत शुरू हुई पंचायत में कहा गया कि तमाम अपात्र लोगों को भी आवास दिए जा रहे हैं । ऐसा बंद होना चाहिए और केवल पात्र लोगों को ही आवास दिए जाएं इसके अलावा पंचायत में कहा गया कि आवारा पशु तथा बंदरों के कारण फसलों का भारी नुकसान हो रहा है इनको रोका जाए पंचायत में कहा गया कि गांव स्तर में सफाई नहीं हो रही है जिसके कारण भीषण गंदगी रहती है और बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है । अतः ग्राम स्तर पर सफाई कराने का काम किया जाए । यह भी मांग की गई कि किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली दी जाए साथ ही विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय बिन्दकी में बनाए जाने की मांग की गई ।
पंचायत में कहा गया कि हाफिजपुर हरकरन गांव के तालाब में अवैध अतिक्रमण है । अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई । खजुहा कस्बे की पानी की टंकी से 2 साल से सिलावन गांव में जलापूर्ति नहीं हुई है जिसे चालू किया जाए पंचायत में पहुंचे नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति तथा बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी तथा एडीओ पंचायत दिनेश कुमार ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगे पूरी की जाएंगी ।
वही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो सड़कों पर उतर कर ईट से ईंट बजाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम,जिला महा सचिव नवल सिंह पटेल जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला के अलावा यूनियन के रमा शंकर सूर्यवंशी ,हीरालाल प्रजापति ,इकलाख अहमद,कंचन सिंह ,सानू सिंह चौहान,ममता गुप्ता,छोटे लाल श्यामलाल कुशवाहा अमित जगदीश अनिल यदुनंदन देवनारायण पटेल श्री चंद्र आर्य रामपाल परसराम राजकुमार कांति देवी गुड़िया देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
