बकेवर/फतेहपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड देवमई के ग्राम जोगापुर व अकबराबाद में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया । जन चौपाल में केंद्र व प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई ।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत राज कुमार पटेल,सहायक विकास अधिकारी सहकारिता हर्ष यादव, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ज्ञानेंद्र सिंह,सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्राम विकास अधिकारी लखनलाल भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री सोमवती निषाद ,ग्राम प्रधान जोगापुर भानु प्रताप, प्राथमिक विद्यालय जोगापुर की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी विद्युत विभाग के जय सिंह,टीजीटी बबलू सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए भाजपा विधायक पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है । गांव से लेकर शहरों के चौमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है । गांव गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी व पाइप लाइन का निर्माण कराया जा रहा है ।
सड़क विजली,निःशुल्क खाद्यान्न, उर्वरक सब्सिडी पर बीज, किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि,बिधवा पेंशन,वद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं लाभ लेने के लिए ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था सभी ग्राम सभाओं के ग्राम सचिवालय में की गई है । जहां से हल लाभार्थी आवेदन कर सकता है ।
खंड विकास अधिकारी देवमई श्रीमती सुषमा देवी ने विभिन्न जन उपयोगी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं ।जिनका लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत सहायक मौजूद हैं ।जिनके माध्यम से ₹30 शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन कराया जा सकता है आवेदन के बाद जांच कर वह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी । उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी सुविधाओं के लिए यह समस्याओं को लेकर सीधे बता सकते हैं । अभी चौपाल में सभी अधिकारियों ने अपने फोन नंबर बता रखे हैं जिनका उपयोग करके आसानी से आप अपनी शिकायतों का निस्तारण कर सकते हैं ।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता समाज कल्याण एडीओ पंचायत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं से कै कामुक से लाभान्वित हो के बारे में विस्तार से चर्चा किया । इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
