फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं मुआवजे में हो रही समस्याओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई ।
उन्होंने जनपद फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में आ रही अपत्तियो के संबंध में एक-एक प्रकरण की बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में जो समस्या आ रही है ।संबंधित नागरिकों (भूस्वामियों) के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पदाधिकारियों वार्ता करते हुए समन्वय बनाकर नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण को निस्तारण कराया जाय । प्रकरणो के लिए नायब तहसीलदार लगा दिया जाय । उन्होंने कहाकि जिन भूस्वामियों को उनके मकान/खेत का मुआवजा मिल चुका है उनका नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जमीन पर अधिग्रहीत कराया जाय । राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए चौड़ीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाय । जिससे यातायात सुगम हो सके ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रभाकर त्रिपाठी, खागा श्री नंदप्रकाश मौर्या,बिन्दकी मनीष कुमार, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
