– झंडा ऊंचा रहे हमारा गाकर बच्चों ने रग-रग में भरा राष्ट्रीयता का जोश ।
कानपुर । मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए नारे “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का संदेश हर राष्ट्र भक्त के अंतर मन को छू गया है । ऐसा ही एक उत्साह से भरा नजारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के बच्चों में देखने को मिला जहां उक्त विद्यालय के बच्चों ने निर्मित तिरंगा और भारत माता के सुन्दर चित्रों के साथ अपने गांव की एक एक चुटकी माटी लाकर आकर्षक सजे-धजे कलश में डालकर मेरी माटी मेरा देश अभियान का पूर्वाभ्यास किया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीरगति प्राप्त वीरों का अंतर्मन की गहराइयों से आदर करना होगा ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शनेद्र सिंह तोमर ने कहा कि पीएम मोदी के विकास परक, गुलामी मुक्त विरासत पर गर्व, एकता नागरिक कर्तव्य के इन पंचप्रण को अंतर्मन में उतारते हुए साकार करना होगा ।
राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि ग्राम पंचायत में वीर सेनानियों के की याद में स्मारक बनाया जाएगा ।
ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी के पति समाजसेवी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव की मिट्टी को अमृत कलश के रूप में दिल्ली भेजा जाना है और गांव की मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।
इस अवसर पर समाजसेवी गोपी किशन, रीना सिंह, अर्चना, माया देवी, शैलेश दीक्षित, अनुदेशक प्रियंका तथा बच्चों में खुशाली मुस्कान,करन,चेतन, अनुज आदित्य, आदर्श, दीक्षा, शिवानी,शिखा,शिवम शान्या सहित एक सौ से अधिक बच्चे उपस्थित थे ।
