फतेहपुर । उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ की अतिआवश्यक बैठक आज शिक्षक भवन में 9 अगस्त 2023 को होने वाली बाइक रैली की रणनीत तय की गयी । बैठक में प्रदेश में चल रही शिक्षकों की गतिविधियों पर चर्चा की गयी । जिला कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली,अन्य शिक्षक समस्याओं के समर्थन में जिला मुख्यालय पर 09 अगस्त 2023 को होने वाली मोटर साइकल रैली को सफल बनाने की रणनीत तैयार की गयी । मोटरसाइकल रैली नहर कालोनी से निकल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर मा0 मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को सौंपा जायेगा । साथ ही जनपद के शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल ने कहा कि नवीन आयोग गठन होने से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा कमजोर हुई । स्व० ओम प्रकाश शर्मा में जीवन भर संघर्ष करके शिक्षक समाज को जो उपलब्धियां दिलायीं उनकी रक्षा करना और शेष उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है ।
संचालन कर रहे जिलामंत्री पुष्पराज ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की प्रमुख मांग है । कई राज्यों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिल रही है । प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए ।
उपाध्यक्ष विनोद कुमार व नरेन्द्र सिंह कछवाह ने नये शिक्षकों को संगठन के गौरवशाली इतिहास को बताया और संगठन से जोड़कर उनके समस्याओं का समाधान कराया जाय ।
वरिष्ठ शिक्षक नेता अमित कुमार सिंह ने वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं की चर्चा करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन की बात कही ।
बैठक को योगेन्द्र कुमार,समरजीत, बलराम आदि ने सम्बोधित किया, अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद के कई संस्थाओं के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के एन०पी०एस० का पैसा प्रान खाते में जमा नहीं किया जा रहा है जो कि खेद का विषय है तथा नय नियुक्ति शिक्षकों के अवशेष वेतन की अनुमन्यता शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्गत नहीं की जा रही तथा विगत दो वर्षो से परिषदीय परीक्षाओं को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान भी नहीं किया जा रहा है जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठता है तथा श्री अम्बरीश कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक पटेल सेवाधर्म इण्का सेनीपुर का प्रबन्धक द्वारा निलम्बन किया जाना अवैधानिक एवं अनैतिक है ।
इस पर संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया और जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि सम्बन्धित शिक्षक का निलम्बन तत्काल वापस कराया जाय ।
बैठक में प्रमुख रूप से अभिषेक यादव,राजेश कुमार ध्रुवकुमार सुभाषचन्द्र,अनुज त्रिवेदी, सुशील कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार, सर्वेश कुमार, अमित कुमार वर्मा, अनिल कुमार शुल्क, सोनू कुमार,राजकुमार सिंह,पंकज कुमार पटेल सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
