फतेहपुर । वक्फ सम्पत्तियों की मैपिंग का काम आईटीआई कानपुर को काम सौंपा गया है ।
यह जानकारी देते हुए श्री प्रशांत साहू जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि केन्द्रीय वक्फ परिषद अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उ०प्र० सुन्नी सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड की पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों के (GPS) जी०पी०एस० मैपिंग का कार्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है । जिसके क्रम में प्रयागराज मण्डल के अर्न्तगत जनपद फतेहपुर का कार्य आई0आई0टी0 कानपुर को आवंटित किया गया है ।
तत्क्रम में उक्त आवंटित एजेंसी द्वारा जनपद फतेहपुर में उक्त सर्वे कार्य हेतु श्री शाहिद खान को फतेहपुर में सर्वेक्षक के रूप में तैनात करते हुए स्थानीय प्रशासन से उन्हें सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है ।
अतः उक्त के क्रम में जनपद फतेहपुर में स्थित वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों एंव प्रबन्ध समिति को सूचित किया जाता है कि उक्त महत्वपूर्ण सर्वेक्षण कार्य में समुचित सहयोग उक्त नामित सर्वेक्षक को सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें ।
