फतेहपुर । श्रावण मास में सोमवार को हिंदू भक्तों व सनातन धर्म के अनुयायियों ने विभिन्न तरह से कावड़ लेकर यात्रा निकाल शिव मंदिरों पर पहुंच दंडवत प्रणाम कर जय बम भोले जयकारों के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया । छोटे – छोटे किशोर एवं किशोरियां सहित शिवभक्त अपने हाथों में कांवड़ लेकर शिव मंदिर पहुंच जलाभिषेक बाद, मन्दिर परिसर में चल रहे भक्तों द्वारा विशाल भंडारे पर प्रसाद ग्रहण किया । शिव आस्था में लवलीन शिवभक्त संगीतमय धुन पर थिरकते नजर आए ।
जहानाबाद कस्बा में शिव मंदिर व शिवालयों पर शिव भक्तों द्वारा 5वें सोमवार की प्रातः कालीन से ही बम भोले के जयकारे गूंजते नजर आए । मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर शिव प्रतिमा बनाकर शिव भक्तों द्वारा बहुत ही सुंदर तरह से सजाया गया । साथ ही मंदिर को फूल मालाओं से लाद कर सुसज्जित किया गया । जहां भक्ति रस में लवलीन महिलाएं सहित पुरुष एवं बच्चे भगवान शिव जी के मंदिर पहुंच शिवलिंग पर बेलपत्र,पुष्प,अक्षत्र, भांग, दूध, दही, शहद, गंगाजल,फल, नारियल सहित अनेक पूजा सामग्री से शिव जी को मनाने हेतु जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते देखे गये । जहां क्षेत्रीय पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात देखा गया ।
जहानाबाद कस्बा के पूरनपुर समीप स्थित प्राचीन श्री राज राजेश्वर आश्रम धाम एवं प्राचीन श्री राम जानकी राम तलाई धाम, श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारिकापुर जट्ट, प्राचीन अंबिका देवी मंदिर कापिल मोड़ और चांदपुर थाना क्षेत्र में श्री गूढेंश्वर धाम सहित अनेक क्षेत्रीय शिवालियों व मंदिरों पर शिव भक्तों ने चतुर्थ सोमवार को जयकारों के साथ जलाभिषेक किया ।
हिंदू धर्म की मान्यतानुसार श्रावण मास शिवत्व के अनुरूप है जो वर्ष का सबसे पवित्र माह माना जाता है,साप्ताहिक दिनों में सोमवार को शिव की उपासना का दिन माना गया है ।
जो भक्तों के लिए बहुत ही फलदाई साबित होता है । श्रावण मास को साधारण भाषा मे सावन कहा जाता है । अतः सावन के सोमवार को भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन हैं ।
2023 में श्रावण के दो माह है । श्रावण मास करीब 19 वर्ष बाद 2023 में दो माह के लिए पड़ा है । जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण मलमास है और श्रावण या सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक 59 दिन का रहेगा । मंदिर परिसर पर लगी दुकानों में परिजनों संग पहुंचे बच्चों ने खरीद कर शिवलिंग पर जला भिषेक किया साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए मेले का आनंद लिया ।
