फतेहपुर । दोना पत्तल व पापकार्न मेकिंग मशीन के निःशुल्क वितरण हेतु 16 अगस्त को साक्षात्कार होगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि माध्यम से दोना पत्तल मेकिंक मशीन व पापकार्न मेकिंक मशीन निःशुल्क वितरण हेतु आवेदन पत्र मांगे गये थे ।
उक्त के अर्न्तगत कार्यालय में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है । उनका साक्षात्कार 16 अगस्त 2023 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/274 बी सिविल लाईन एल०आई०सी० बिल्डिंग के सामने फतेहपुर में प्रातः 11.00 बजे से होगा ।
कृपया समस्त आवेदनकर्ता तद्नुसार सूचित हों तथा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/274 बी सिविल लाईन एल0आई0सी0 बिल्डिंग के सामने फतेहपुर में 16 अगस्त 2023 को प्रातः 11.00 बजे साक्षात्कार/चयन हेतु उपस्थित हो ।
