– जलभराव से नागरिकों को हो रही परेशानी से कराया अवगत,मंत्री ने निराकरण का दिया भरोसा ।
बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील के पीछे नई बस्ती में जल भराव से यहां के निवासियों का आवागमन जहां कष्टमय हो गया है । वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है । कई लोगों के संक्रमित होने की भी जानकारी दी गई है । जल भराव से हो रही कठिनाइयों को देखते हुए इस वार्ड नंबर 13 के नगर पालिका सभासद भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए बिन्दकी नगर के इस पिछड़े वार्ड नंबर 13 की समस्याओं व जलभराव से यहां के निवासियों को हो रही परेशानी निजात दिलाने की मांग की हैं ।
मंत्री ने समस्या जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया ।
बिन्दकी के इस वार्ड की यह जलभराव की समस्या केवल वर्षांत की ही नहीं हर मौसम की है जहां प्रमुख रास्ते में हर समय गंदगी एवं कीचड़ से यहां के निवासियों को आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ता है ।
यहां के नागरिकों की समस्या को देखते हुए प्रदेश के मंत्री से सभासद सत्यम अग्रवाल ने मुलाकात कर समस्या के त्वरित निस्तारण कराए जाने की मांग की है ।
