फतेहपुर । 77वां स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2023 को परम्परागत,हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रध्वज हमारे सम्मान का प्रतीक है । इससे हम लोगो की संवेदना जुड़ी है हम सबको देश में एकता,अखण्डता और आपसी भाईचारे की भावना को बलवती बनाने में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित करनी है ताकि बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर,सम्मान एवं देश प्रेम की भावना का विकास हो ।
उन्होंने अधिशाषी अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस/मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन स्थानों की साफ सफाई कराई जाय ।
13 अगस्त से 15 अगस्त को “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के तहत जिन विभागो को तिरंगा लगाने का जो लक्ष्य मिला है । आज ही तिरंगों के मांग पत्र उपायुक्त स्वातः रोजगार को दे ताकि समय से झंडा मिल सके ।
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक ने बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा की चर्चा करते हुए बताया कि जनपद में प्रातः 08 बजे समस्त सरकारी /गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा ।
प्रातः 8:15 बजे गांधी मैदान में मानव श्रंखला एवं महापुरुषों की प्रतिमाओ पर मल्यार्पण,प्रातः प्रातः 08ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग वस्त्र, नारियल आदि भेंट कर सम्मान किया जायेगा और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा ।
प्रातः 08:45 बजे शहीद स्मारकों पर मल्यार्पण, प्रातः 09: 00 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण,प्रातः 9:30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान व फल वितरण,
प्रातः 10:00 बजे शहीद स्मारक पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित कार्यक्रम,
प्रातः 11:00 बजे समस्त कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों/नगर निकायों/ग्राम सभा एवं पीएसी बटालियन तथा सार्वजनिक स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण,
मध्यान्ह 12:00 बजे मालिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान कार्यक्रम ।
उन्होंने कहा कि यदि उक्त कार्यक्रम में यदि कोई परिवर्तन होता है तो अवगत कराया जायेगा ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप,उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी,बिन्दकी मनीष कुमार,खागा श्री नन्दप्रकाश मौर्या,जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चंदरौल,पीडी श्री शेषमणि सिंह, डीसीएनआरएलएम लालजी यादव, एआरटीओ श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी श्री अभय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेन्द्र राज सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री आर0एस0 वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
