बकेवर/फतेहपुर । अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश थीम पर आज थाना बकेवर पंच प्रण की शपथ मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ को दिलाई गई ।

विकसित भारत का लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति,अपनी विरासत पर गर्व के तहत पुलिस बल ने शपथ ली कि
विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा, गुलामी की मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करुंगा, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करुंगा ,देश की की एकता और एक जुटता के लिए प्रयासरत रहूंगा, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन के साथ राष्ट्र रक्षा,सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा ।
शपथ लेने वालों में थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी,उप निरीक्षक प्रकाश दोहरे,उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार,उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य,उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक श्रीकांत सचान, हेड कांस्टेबल यासीन खान ,चंद्र सेन, महिला हेड कांस्टेबल सुनील कुमारी,कांस्टेबल राहुल,अजीत सिंह,पंकज यादव,मनोज मिश्र,पंकज सिंह,हेड कांस्टेबल राम जीवन,मयंक दुबे,महिला कांस्टेबल बंदना यादव,पार्वती आदि ने पंच प्रण की शपथ ली ।
