कानपुर । नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं ‘गंगा टास्क फोर्स’ तथा 32वीं वाहिनी आई टी बी पी के सयुक्त तत्वावधान विकास खण्ड सरसौल के जन शिक्षण इंटर कालेज प्रेमपुर में मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक अजय कुमार गुप्ता ने पंच प्रण पर ब्याख्यान के साथ भारत माता कि जय घोष से किया तथा बड़ा गांव ग्राम पंचायत में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अवध बिहारी लाल तिवारी के जीवन के विषय मे परिचय दिया गया ।


वही उनके पौत्र प्रोफेसर राजेश तिवारी ने बताया कि पंडित अवध बिहारी लाल तिवारी ने भूदान आंदोलन में हिस्सा लिया था और सन 1952 आंदोलन के दौरान ही आगरा में शहीद हो गए थे । जिनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विनोवा भावे जी ने किया था ।
वही गंगा टास्क फोर्स एवं 32वी वाहिनी आई टी बी पी के जवानों के द्वरा उपस्थित ग्रामीणों स्कूल के बच्चों एवं शिक्षको को पौधे भेंट किये गए ।
वही मंच का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के राम शंकर तिवारी के द्वारा किया गया तथा उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन प्रोफेसर राजेश तिवारी,माधुरी तिवारी,नित्या तिवारी को सम्मानित किया गया सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई स्कूली बच्चों के साथ भारत माता की जय घोष करते हुए प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गयी ।
इस मौके पर उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र अजय कुमार गुप्ता,योगेन्द्र पाल सिंह इंस्पेक्टर 32वीं वाहिनी आईटीबीपी, ललित मोहन सूबेदार 137 सीईटीएफ बीएन टीए 39 जीआर बीएन, अरुण कुमार प्रधानाचार्य, राहुल अवस्थी ग्राम विकास अवस्थी,अमरीश उत्तम प्रधानपति, रामशंकर तिवारी नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर,अंजली उत्तम पंचायत सहायक,दीपाली सिंह सीएचओ,नित्या तिवारी,माधुरी तिवारी,राम प्रकाश उत्तम, राम नरेश उत्तम, जेपी उत्तम, विनीत कुमार समेत विद्यालय स्टॉफ स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
