बिन्दकी/फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “मेरी माटी मेरा देश” और “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
वही आज नगर पालिका परिषद बिन्दकी ने तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया गया । जिसमे नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज, श्री सोहन लाल द्विवेदी बालिका इन्टर कॉलेज, श्री आर एस जी कॉलेज के बच्चों ने और नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी समस्त सभासदगणों ने नगर का भ्रमण कर सभी जनमानस को जागरूक करते हुए बहुत ही उत्साह के साथ रैली को सम्पूर्ण किया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू, अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप ,नगर पालिका के प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, सभासदगण,अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे ।
