फतेहपुर । भोजन जन सेवा समिति उ.प्र. के तत्वाधान में आज गुरुवार को अंकिता सिंह के द्वारा भिटौरा रोड जमालपुर मवैया स्थित वृद्धआश्रम के वृद्धजनों हेतु भोजन का आयोजन किया गया ।

अंकिता सिंह वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां रहने वाले बुजुर्ग माता पिता का सर्वप्रथम हालचाल लिया उनके बीच में समय बिताया तत्पश्चात वृद्ध आश्रम के समय अनुसार पहले से व्यवस्था किए हुए वृद्धजनों की थाली में छोले की सब्जी,पूड़ी,कचौड़ी,पुलाव , सूखी सब्जी, सुतफेनी,सलाद परोस कर उन्हें पेट भर के खिलाया भोजन ग्रहण कर बुजुर्ग इतना ढेर सारा प्रेम पाकर भाव विभोर हो गए और पहुंचे सभी अतिथियों को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया ।
इस मौके पर भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर,अंजू सिंह,स्वाति सिंह वृद्ध आश्रम की वार्डन नीतू वर्मा ,दीपक,प्रेम बिहारी,संदीप,पुष्पा आदि रहे ।
