बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के एक मेडिकल कालेज में जबरन कब्ज़ा को लेकर विवाद हो गया ।
मेडिकल कॉलेज के आजीवन जरनल सीकेक्टरी नाजिया हसन पत्नी शाहिद शफीक कानपुर में रहती है । कालेज के छात्रों द्वारा शिकायत मिलने पर कॉलेज चेक करने आई थी । 2020 से एडमिशन में कैश हड़प कर गोलमाल कर रहे है और छात्रों के साथ गलत व्यवहार करते हैं । ऑफिस की चाभी मांगने पर उसके जेठ जावेद व ख़ालिक़ हुसैन निवासी कंशमीरीपुर ने मना कर दिया और मेरे साथ दोनों ने गाली-गलौज कर धमकी दी कि यहाँ से भाग जाओ यहाँ तुम्हारा कोई अधिकार नही है । जब कि मैं कालेज की फॉउंडर व जनरल सेक्रेटरी हू और मेरे पति कालेज में एमडी है । मेरा अधिकार है । मेरे पति से मेरी अनबन का फायदा उठाकर जेठ जावेद ने गाली देते हुए बुरी नियत से मुझे घसीट के कमरे ले जाने लगा । मेरे द्वारा शोर मचाने पर वह मुझे छोड़कर कर भाग गया और जान से मारने की धमकी दी और स्टाप से कहाँ की इसको बाहर उठा कर फेंक दो । तभी ख़ालिक़ ने मेरे बाल पकड़कर घसीटते हुए कालेज के बाहर निकाल दिया ।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि छेड़छाड़,मारपीट,जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
