बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा मजरे बेता में आबकारी विभाग व बकेवर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही करते हुए पांच घरों से 170 लीटर अबैध शराब व तीन अबैध भट्टी बरामद की ।

इसके साथ ही कुल 700 किलोग्राम लहन मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया । पांच शराब भट्टी संचालक मौके से फरार हो गए । जिनमे ज्ञान सिंह पुत्र मिश्रि लाल,बब्लू पुत्र छेदालाल,दन्नू पुत्र फग्गू,गोलू पुत्र राजकुमार,राहुल पुत्र इंदर है ।
टीम में बकेवर थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी के साथ आबकारी प्राभारी राजीव माथुर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।
इस विषय पर थानाध्यक्ष बकेवर राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लहन को नष्ट कर आबकारी अधिनियम के फरार पांचों अभि युक्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
