सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज – एसडीओ प्रशान्त शुक्ला
Edited by Amit Kumar Dev

बिन्दकी-फतेहपुर : बकाया विद्युत बिल वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज ग्राम जनपद फतेहपुर के ग्राम चांदपुर गई विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम पर हमला करने, अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने,राजस्व वसूली में हानि पहुंचाने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की सुसंगत धाराओं में आरोपियों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना चांदपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया है ।
थाना चांदपुर को दी गई तहरीर में बताया गया है कि बकाया विद्युत बिल की वसूली व विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ग्राम चांदपुर पहुंची ।
जहां ग्राम चांदपुर के सतवंत सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह (संयोजन संख्या 0737/048707 की बकाया धनराशि ₹107897.00₹,श्री कृष्ण मुरारी पुत्र कुमेदान सिंह (संयोजन संख्या 0737/048735 की बकाया धनराशि 144321.00 रुपए का विद्युत बिल बकाया है ।
बकाया विद्युत बिल जमा करने की बात कहने के बाद देखा गया कि इसी ग्राम का निवासी श्री रामचंद्र पुत्र राम आसरे जिसका बड़ा बकाया होने पर 2 माह पूर्व कनेक्शन विच्छेदन कर दिया गया था । जो पुनः जोड़कर चोरी से विद्युत का उपभोग कर रहा है । जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया । यह देख कर इसी ग्राम का निवासी राम शंकर सिंह पुत्र अज्ञात अपने साथियों धर्मेंद्र सिंह (गायक) पुत्र फूल सिंह,रंज्जन सिंह पुत्र अज्ञात ,राहुल कुमार पुत्र दौलत सिंह,श्री राम सुगम सिंह पुत्र स्वरूप सिंह ने विद्युत कर्मचारियों व विजिलेंस टीम को गाली गलौज करते हुए अभद्रता करते हुए धमकियां देना शुरू कर दिया । इसके बाद रामशंकर सिंह लगभग 200 लोगों के साथ आकर टीम को गांव से बाहर खदेड़ने के बाद विद्युत कर्मचारियों को चारों ओर से घेर कर बंधक बना लिया और दोबारा गांव में न घुसने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा आए तो हाथ पैर टूटेंगे ही साथ ही जान से भी हाथ धोना पड़ेगा । समय की गंभीरता को देखते हुए टीम किसी तरह से जान बचाकर भागी । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों में भय व्याप्त है ।

उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम बिंदकी प्रशांत कुमार शुक्ला आदि के द्वारा दी गई तहरीर में उक्त लोगों के खिलाफ अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने राजस्व वसूली में हानि पहुंचाने वह सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया ।
टीम में उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम बिंदकी प्रशांत कुमार शुक्ला,विद्युत उपकेंद्र चांदपुर के अवर अभियंता दीपेश कुमार,इंस्पेक्टर विजिलेंस अजय प्रताप सिंह व उनकी टीम विद्युत कर्मचारियों में टी जी द्वितीय मनीष पाल,टीजी द्वितीय शुभम कुमार आदि मौजूद रहे ।
