
– बार एसोसिएशन अध्यक्ष,वरिष्ठ सपा नेता और विधानसभा-239 बिन्दकी के भावी उम्मीदवार नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के मलिन बस्तियों व अलग अलग स्थानों पर मिठाइयां बाँट कर अखिलेश को जन्मदिन की दी बधाई ।
Edited by Amit Kumar ‘Dev’
बिन्दकी-फतेहपुर (बोलती खबरें) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है । जनपद फतेहपुर के अलावा बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया ।
आज बिन्दकी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,बिन्दकी विधानसभा -239 के भावी उम्मीदवार और बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में बिन्दकी नगर में जगह-जगह और मलिन बस्तियों में जाकर सभी लोगो को मिठाइयां बांटी और आम जन ने भी जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाइयाँ दी ।
सपा कार्यकर्ताओं में आज जन्मदिन के दिन खुशी की लहर दौड़ गई । अखिलेश समर्थको और कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को बधाइयाँ दी ।
वहीं,सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है ।
इस मौके पर नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता,जनपदवासी अपने नेता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ट्विटर,फ़ेसबुक और भी सोशल नेटवर्किंग के जरिये बधाई दे रहे हैं । जन्मदिन के दिन अखिलेश यादव की चर्चाएं देश के कोने कोने पर बड़े जोर-शोर से हो रही है ।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के यह यूथ आइकन आज बहुत से युवाओं के भी यूथ आइकन बन चुके हैं । इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं । सरल स्वभाव व प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी है अखिलेश यादव ।
आज जन्मदिन के दिन 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने का प्रण लेते हैं । अखिलेश उत्तर प्रदेश के युवाओं सोच है और प्रदेश में सपा सरकार बनते ही विकास की रफ्तार फिर तेज होगी । कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक भी काटा है ।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा के अलावा यूनुस खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा , अखिलेश शुक्ला एडवोकेट,इकरार मिर्जा’लाला’सभासद,रफत नशईया नगर अध्यक्ष,अब्दुल समद,इरफान राईन पूर्व नगर अध्यक्ष,रामबाबू गुप्ता,सतीश गुप्ता,मुनेन्द्र तिवारी ,बाबू लाल गिहार,वाहिद कुरैशी,जितेन्द्र कोरी आदि लोग मौजूद रहे ।
