कानपुर । सरसौल ब्लॉक के बौसर गांव में स्थित उषा पॉपुलर शिक्षा संस्थान में गंगा टास्क फोर्स तथा 32वीं वाहिनी आई टी बी पी के सयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजापा के जिला मंत्री विनय मिश्रा ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शहीद वीर वीरांगनाओं की गाथा का ब्याख्यान किया ।
गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने आजादी के अम्रत महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए लोगो का आवाहन किया नेहरू युवा केन्द्र के रामशंकर तिवारी ने अम्रत काल के पंच प्रण विकसित भारत,गुलामी की हर सोच से मुक्ति,विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों के कर्तब्यो के बारे में विस्तार से चर्चा की ।

वही कुछ दिनों पूर्व लद्दाख की सीमा में शहीद हुए बौसर गांव के वीर जवान विनीत यादव की धर्म पत्नी कल्पना एवं माता पिता का सम्मान किया गया तथा व्रक्षारोपण कर पंच प्रण की शपथ दिलाई गई । वही 32वीं वाहिनी आई टी बी पी के जवानों ने देश भक्ति गानों की प्रस्तुति बैंड के माध्यम के माध्यम से की ।
सेना के जवानों एवं ग्रामीणों,स्कूली बच्चों के साथ भारत माता की जय घोष करते हुए प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमे 32 वी वाहिनी आई टी बी पी के बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद रही ।
इस मौके रानू शुक्ला जिलाउपाध्यक्ष भाजापा युवा मोर्चा, आई टी बी पी इंस्पेक्टर,योगेंद्र पाल सिंह रामेंद्र प्रसाद, सत्यार्थ बिक्रम,वी पी विद्यार्थी प्रधानाचार्य राधा मोहन तिवारी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नेहरू युवा केन्द्र,अनुपम,कपिल,सनी एवं छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
