– आधा दर्जन से अधिक फरियादियों ने सुनाई समस्याएं
बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में शनिवार को उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई आधा दर्जन से अधिक आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई जिनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग की रही ।
बिन्दकी नगर के मोहल्ला मुगल रोड स्थित कोतवाली परिसर में शनिवार को दिन में 11:00 बजे से थाना दिवस प्रारंभ हुआ । थाना दिवस में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ,नायब तहसीलदार रवि कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी,क्राइम इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनी ।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम ने तहरीर देकर शिकायत किया कि शनिवार की सुबह वह फिरोजपुर गांव गया था । तभी वहां के दो सगे भाइयों औचित्य व अंगद अपशब्द बोलने लगे जब आप शब्द बोलने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई किसान नेता की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
थाना दिवस में कोतवाली क्षेत्र के घेरवा गांव निवासी सनी पुत्र चौहान ने शिकायत किया कि घरेलू विवाद के चलते रोशन व उसके पुत्र शिवा ने अपशब्द बोलते हुए मारपीट की पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
