– हरे वृक्षों व हरी रोशनी व वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ।
बकेवर/फतेहपुर । स्वाधीनता दिवस की 77वीं वर्षगांठ सम्पूर्ण क्षेत्र में बड़ी ही शालीनता व भव्यता के साथ आजादी के महानायकों को याद कर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ राष्ट्र भक्ति को परिलक्षित करते हुए मनाई गई ।

ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र गान व राष्ट्र भक्ति के गीतों से गूंजता रहा वातावरण और बरबस आजादी के दीवाने की याद दिलाता रहा । पूर्व संध्या पर जगह जगह रोशनी कर खुशी का इजहार किया गया ।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने थाना बकेवर को स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर थाना परिसर को हरे वृक्षों के बीच हरी रोशनी कर एक विशेष संदेश देने की कोशिश किया । यही नहीं थाना परिसर में अपने सहयोगियों के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया ।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने जो हरियाली की थीम पर स्वाधीनता दिवस मनाया वह सभी के लिए वर्तमान में एक महती आवश्यकता है । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि आज सम्पूर्ण वातावरण पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में हैं । अगर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास नहीं किए गए तो हमारी आजादी के लिए पर्यावरण प्रदूषण अभिशाप बन जाएगा । पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना आज हमारे देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के लिए आवश्यक हो गया है ।
आजादी के जश्न को सार्थक बनाने के जहां आपसी सौहार्द, बुनियादी शिक्षा,बुनियादी मूलभूत सुविधाएं कपड़ा रोटी मकान, देश के प्रति वफादारी, प्रेम और आजादी के महानायकों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करना है आज के परिवेश में हरियाली की ओर एक कदम उठाना हर देशवासी का कर्तव्य होना चाहिए ।जिससे हम स्वच्छ हवा में जीने की आजादी देश व समाज को दे सकें इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए सम्पूर्ण थाना परिवार ने हरियाली के माध्यम से आजादी के इस महापर्व को विशेष रुप देने की कोशिश की है ।
वैसे तो थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने क्षेत्र में कई अभिनव प्रयास किए हैं । पुलिस और आमजन के बीच जो ग़लत भ्रांतियों के कारण अविश्वास था । उस को बहाल करने ऐसे गांवों को चुना जो एक चुनौती से कम नहीं थे । जिन ग्रामों पुलिस को देखते ही लोग भागने लगते थे । आम जनमानस में जो लोगों की नकारात्म छबि बनी थी । उसे काफी हद तक मिटाने का सफल प्रयास किया है । गरीब बच्चों की सहायता करना भी इसी कड़ी का हिस्सा है ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी,सीनियर सिटीजन प्रदेश सचिव जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश रवीन्द्र त्रिपाठी, सीनियर सिटीजन पत्रकार संतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय,हेड कांस्टेबल यासीन खान सहित सभी उपनिरीक्षकों,सभी हेड कांस्टेबलों,सभी पुरुष व महिला कांस्टेबलों व गणमान्य लोगों ने वृक्षारोपण किया ।
