बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र की मुसाफा चौकी के अंतर्गत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को गांजे के साथ दबोच लिया ।
क्षेत्र में मुसाफा चौकी प्रभारी गुलाब चन्द्र मौर्य वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे । तभी मुखबिर की सूचना के अनुसार हमराह आलोक पाल,सत्येंद्र सिंह,धीरज यादव,कांस्टेबल शशि शेखर राय के साथ बताई गये जगह पर दबिश देकर सर्वेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद यादव उम्र लगभग 34 वर्ष पसियापुर मजरे जरारा को भटपुरवा नहर पुलिया के समीप से पकड़ लिया । तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े व्यक्ति से 1 किलो 200 गांजा बरामद किया ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है ।
