बकेवर/फतेहपुर । देश के प्रहरियों के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ग्राम बरिगवां में प्रभातफेरी निकाल कर मनाया गया इस मौके पर वरिष्ठ कवि साहित्यकार भइया जी अवस्थी करुंणाकर कर ने झंडारोहण कर स्वाधीनता आंदोलन के महानायकों को श्रृद्धांजलि देते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कविता के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई ।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, संतोष शुक्ला,ग्राम प्रधान डॉ राम विशाल वर्मा,ताहिर सिद्दीकी,खालिद सिद्दीकी, अजीत पटेल, नीरज कुमार,जेसीओ गुलाम रसूल, अमित कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस के राजन तिवारी, अजीत यादव, अनूप अवस्थी, धर्मेंद्र गुप्ता, विवेक तिवारी, राजवीर, देवेंद्र तिवारी,शिव सहाय,संदीप कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू व सौरभ अवस्थी आदि ने भी स्वाधीनता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए ।
इस मौके पर मोटर साइकिल जुलूस भी निकाला गया ।
