– ग्रामीणों ने गौ संरक्षण केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर जताई नाराजगी



बकेवर/फतेहपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से एक करोड़ 20 लाख से बने गौ संरक्षण केंद्र विसरौली का लोकार्पण किया ।
लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 9 साल में ऐतिहासिक कार्यकाल में विकास किया है ।
गौ संरक्षण केंद्र के लोकार्पण के मौके पर ग्रामीणों ने केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई ग्रामीणों ने गौशाला निर्माण में की गई हेराफेरी को केंद्रीय मंत्री के सामने उजागर किया ।
गुरुवार की दोपहर देवमई ब्लॉक के भैसौली गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से एक करोड़ 20 लाख से बने गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया ।
उन्होंने दावा किया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही बनेंगे । वही इस मौके पर जहानाबाद के बीजेपी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के हितों के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।
वही गौ संरक्षण केंद्र के लोकार्पण के मौके पर ग्रामीणों ने केंद्र में ठीक से जाली लगवाने तथा अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने की मांग किया । लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री व विधायक ने वृक्षारोपण भी किया ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान अरशद खान,सचिव विवेक उत्तम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
