कानपुर । कानपुर के नजफगढ़ गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के डोमनपुर ग्राम पंचायत के मजरा गौशाला के राम मनोहर की बेटी निशा का विवाह नजफगढ़ गांव निवासी महादेव निषाद के बेटे पंकज निषाद के साथ हुआ था । राम मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंकज का पहले से घर आना जाना था इसी बीच पंकज की दोस्ती बेटी के साथ हो गई थी । उसकी बेटी की शादी 3 माह पहले हुई थी । निशा गर्भवती थी । पंकज उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट किया करता था और कहता था कि यह बच्चा उसका नहीं है 5 दिन पहले निशा के ससुराल से फोन आया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे लेकर सरसौल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया । जहां हालत गंभीर देखते हुए हैलट के लिए रेफर कर दिया कर । बुधवार की शाम उपचार के दौरान निशा की मौत हो गई । हादसे की जानकारी महाराजपुर पुलिस को दी गई ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
