फतेहपुर । भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 19 व 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन 18 अगस्त को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चंद्रौल ने कहा कि सदभावना दिवस मनाने का विचार सभी धर्मभाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकी करण/सम्प्रदायिक सदभाव को बढ़ावा देना है । उन्होंने विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई ।

शपथ….मै प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति सम्प्रदाय,क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक,एकता और सदभावना के लिये कार्य करूंगा/ करूंगी मै पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मै हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद,बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउगा/सुलझाउगीं ।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास),ए0आर0कॉपरेटिव सहित विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।
