फतेहपुर । अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नित्य पाण्डेय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में नवीन पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार के सम्बन्ध में समस्त पराविधिक स्वयं सेवक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जानी है ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में नवीन पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति हेतु 71 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 22 व 23 अगस्त 2023 को साक्षात्कार समय-10:00 बजे प्रातः से दीवानी न्यायालय के गेट न0-02 में स्थित नवीन बिल्डिंग सी०जे०एम० कोर्ट के ऊपर निकट विधिक एवं रक्षा परामर्श प्रणाली के बगल में कक्ष संख्या-76 जनपद न्यायालय फतेहपुर में होना है । किसी भी आवेदक को किसी प्रकार की भी जानकारी चाहिए तो कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते है ।
