फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसवा का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टर में डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रियंका श्रीवास्तव,एसटीएलएस देवेन्द्र के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए ।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, पंजीकरण कक्ष, दवा भंडारण,दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, ड्रेसिंग रूम, कुष्ठ रोग, टीबी,पैथोलॉजी,कोल्ड चैन कक्ष,स्टोर रूम, प्रसव कक्ष आदि को देखा ।


उन्होंने पंजीकरण कक्ष में आज आए हुए मरीजों की संख्या को देखा, दवा वितरण कक्ष में वितरित की गई दवाओं, भंडारण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता एवं वैधता को देखा । जहां सभी दवाएं वैध पायी गयी ।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि उपभोग/वितरित की गयी दवाओं की रिपोर्ट से अवगत कराए । एमओवाईसी द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र के अंतर्गत 58 ग्राम सभाएं आती है । जिसमे 204 आशा कार्यकत्री कार्यरत है । इनकी बैठके नियमित की जाती है ।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों में लगने वाले बीएचएनडी दिवस का रैंडम निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए । साथ ही ऐनम,आशा कार्यकत्रियों के उपकरण की उपलब्धता की भी जांच कर ले ।
उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी कक्ष में ब्लड की सभी जांच के लिए उपकरण की व्यवस्था कराए ।
उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित कियाकि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया और मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय,स्वस्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० अनुपम सहित चिकित्सक/कर्मचारी उपस्थित रहे ।
