फतेहपुर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बिन्दकी नगर के व्यवसाई गौरव गुप्ता रवि को फतेहपुर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों की सूची। pic.twitter.com/ygqElmGjhU
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 13, 2023
व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के व्यापारियों व सपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।
