फतेहपुर । वृद्धावस्था पेंशन के चयनित लाभार्थी अपने खातों में डीबीटी इनबेल कराना सुनिश्चित करें ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में पात्र एवं निर्धारित प्रक्रियानुसार चयनित /सक्षम स्तर से स्वीकृत लाभार्थियों को देय आर्थिक सहायता पी०एफ०एम०एस० (PFMS) प्रणाली का उपयोग करते हुये निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा ई-पेमेन्ट से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किये जाने की व्यवस्था की गयी है ।
कम्प्यूटरीकृत नवीन प्रणाली के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सही ढंग से सही समय पर देय सहायता का भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु चयनित लाभार्थियों के बैंक खाते में डी०बी०टी० इनेबल न होने के कारण पेंशन की धनराशि का भुगतान नही हो पायेगी अतः जनपद में समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन पा रहे लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों के आधार/मोबाइल नम्बर बैंक में फीड नही कराये गये है वो तत्काल अपने बैंक खाते की छायाप्रति, आधार की छायाप्रति एवं मोबाइल नम्बर को अपने सम्बन्धित बैंक से सम्र्पक कर अपने बैंक खाते में आधार की सीडिंग कराते हुये डी०बी०टी० इनेबल कराना सुनिश्चित करें ।
अन्यथा की दशा में उन लाभार्थियों को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की धनराशि का भुगतान नहीं हो पायेगी ।
