– जिला विद्यालय निरीक्षक कम से कम 05 विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाएं- अपर जिलाधिकारी
फतेहपुर । जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की मासिक समीक्षा अपरजिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने एनसीओआरडी के सभी बिन्दुओ की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों की अवैध बिक्री न होने पाए इसके लिए समय-समय पर प्रवर्तन का कार्य करते रहे और जांच रिपोर्ट से अवगत कराएं ।
उन्होंने कहा कि आबकारी, पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक आपस में समन्वय बनाकर इस माह कम से कम 5 विद्यालयों में नशा मुक्ति से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया जाय और बच्चों को मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में बताए और विद्यालयो में प्रार्थना सभा में नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाय ।
उन्होंने कहा कि जनपद के संमस्त होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबो में अवैध मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध चेतावनी अंकित की जाय साथ ही शिक्षा विभाग से समंन्वय बनाकर जनपद के समस्त शैक्षिक संस्थानों के बच्चों को नशा न करने संम्बंधी शपथ दिलायी जाय एवं उनको अवैध मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूक किया जाय ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रभाकर त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह,जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुशवाहा,आबकारी निरीक्षक सदर,खागा,बिंदकी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
