फतेहपुर । ₹50 लाख से अधिक की लागत की निर्माणाधीन परियोजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप विकासपरक,लाभार्थि परक,जन कल्याणकारी निर्माणाधीन परियोजनाओं को चरण बद्ध,समय से ,गुणवत्तापूर्ण, सभी मानकों को पूरा करते हुए निर्माण कार्य कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए । विभागो के निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्थाएं हर हाल में पूर्व में लक्षित परियोजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी । कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की माइल स्टोन तैयार करते समय ध्यान में रखे कि माइल स्टोन समय से पूरा हो सके और निर्माण कार्य स्पष्ट दिखाई दे । उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदु वार समीक्षा की । जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे है ।
विभागाध्यक्ष समय समय पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करे और जो कार्य शेष रह गए है । उनकी रिपोर्ट से भी अवगत कराए ।
इस अवसर पर प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज आर० पी० सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नीती त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पंकज यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ,प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर सहित निर्माण कार्यदायी संस्थाएं उपस्थित रहे ।
