फतेहपुर । शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी बिहार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह हरिदास सेमिनरी आडोटोरियम में आयोजित किया गया । जिसमे प्रदेश स्तर में रक्त सेवा कर रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें फतेहपुर उत्तर प्रदेश से सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को शहीद भगत सिंह जी के भतीजे किरण जीत सिंह संधू के हाथों सम्मान मिला । सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से सम्मान लेने गुरमीत सिंह व गोलू गुप्ता पहुचे । शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा जी फतेहपुर में जरुरुतमन्दों को निशुल्क रक्त उपलब्ध करा रही सर्व फार ह्यूमैनिटी की सराहना की ।
गयाजी बिहार में फतेहपुर उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू आसाम ,उड़ीसा व अन्य रक्तदान में सेवा कर रही संस्थाओं को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में किरण जीत सिंह संधू, संत श्री कमल किशोर,प्रकाश सिंह बादल, कुमार रंजन,राजेश गुप्ता,अमित आर्यन, नीलेश,सोनी कुमार वर्मा व कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, गोलू गुप्ता, हरबंस सिंह,महेश कुमार (फौजी हसलापुर) तरुण इंशा ,आकाश गुप्ता उपस्थित रहे ।
