कानपुर । नरवल तहसील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर जिला इकाई की बैठक में सर्व सम्मति से नर्वल तहसील अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम को चुना गया तथा मंडल अध्यक्ष एवम् जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी । जिसको वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम ने सोच समझ कर सहर्ष स्वीकार किया । दक्षिण जोन क्षेत्र में स्थित गौशाला चौराहा मंडल कार्यालय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई की नरवल तहसील से सबंधित बैठक आहूत की गई ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रामचीज निषाद ने नरवल तहसील के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम को जिम्मेदारी दी और उन्होंने ने जिम्मेदारी को सोच समझ कर स्वीकार किया और कहा की नरवल क्षेत्र को अव्वल दर्जा में लाने का पूरा प्रयास करूंगा ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजबहादुर घुरिया,सदर तहसील अध्यक्ष शिव नारायण सिंह सहित समस्त पत्रकार बंधु मौजूद रहे ।
नर्वल क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा सत्यार्थ विक्रम को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गई ।
