Bindki/Fatehpur । बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए निगरानी कर रही है । इसी के तहत बिंदकी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जाड़े का पुरवा ,सदनहा व बिंदकी फार्म हाउस का आज उपजिलाधिकारी मनीष कुमार व नायब तहसीलदार अमरेश ने जायजा लिया ।

उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थानीय लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया बाढ़ से होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की अगुवाई में लगातार टीम भेजी जा रही है । जिससे यहां के निवासियों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके और उन्हें सहज अपने गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें ।
हालांकि इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा उपजिलाधिकारी बिंदकी मनीष कुमार लगातार कर रहे हैं और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भेज रहे हैं । जिससे यहां के वाशिंदों को बाढ़ से होने वाले नुक़सान से महफूज रखा जा सके ।
