फतेहपुर । एनएच-2 में बकंधा मोड़ नउवाबाग के पास डम्फर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो जिसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में बकंधा मोड़ के पास एनएच-2 में बाइक को पीछे से एक डम्फर ने टक्कर मार दिया । जिससे गिर कर बेटे रविंदर उर्फ कमल सिंह पुत्र श्रीराम चौहान निवासी मौहार थाना कल्यानपुर की मौत हो गई और पिता श्रीराम सिंह चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती किया गया है ।
