फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर ने बताया कि रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण,फतेहपुर के नेतृत्व में आज समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अखिलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न० 01,श्री मो अहमद खाॅन, नोडल अधिकारी/राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती नित्या पाण्डेय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, श्री राजबाबू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर, श्रीमती रोमा गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम,श्री महेन्द्र सिंह पासवान, सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0,श्री अनुपम कुशवाहा, अपर सिविल जज जू0डि0 फतेहपुुर, श्रीमती अंकिता सिंह सिविल अपर सिविल जज/जू0डि0,कु श्वेता सिविल जज/जू०डि०/एफटीसी, कमलेश श्रीवास्तव,विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिकाधिक वादो कोे चिन्हित कर पक्षकारो को ससमय सम्मन/नोटिसे प्रेषित किये जाने निर्देश दिया गया । एम0वी0 एक्ट के ई-चालान, धारा एन0आई0एक्ट,आपराधिक शमनीय वादो को चिन्हित कर प्री-ट्रायल बैठक के द्वारा सुलह-समझौता के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादो को निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर हेतु चिन्हित वादो को शत-प्रतिशत सी.आई.एस. पोर्टल में दर्ज कराये जाने के लिये वादो को चिन्हित कर पक्षकारो को सम्मन/नोटिस प्रेषित किये जाने एवं सुलह समझौता के माध्यम से वादो को अधि काधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 9 सितम्बर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारो के आर्थिक स्थिति को देखते हुये वादो एम0वी0एक्ट के ई-चालानो का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किये जाने एवं पक्षकारो को सम्मन/नोटिस प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
