– पुलिस आयुक्त को राज्यपाल से संबोधित सौंपा ज्ञापन ।
कानपुर । प्रेस की स्वतंत्रता पर लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में बुधवार को कानपुर प्रेस क्लब द्वारा मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस प्रदर्शन निकाला गया । जुलूस दोपहर एक बजे कानपुर प्रेस क्लब कार्यालय नवीन मार्केट से शुरू होकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में खत्म हुआ । जहां प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस आयुक्त डॉ. आर. के. स्वर्णकार को सौंपा गया ।
प्रेस क्लब के सरंक्षक सरस बाजपेई ने बताया कि लगातार पत्रकारों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है । कही गुंडे- माफिया के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकारों की हत्या कर दी जाती है तो कही मुकदमे दर्ज करने के नाम पर डराया धमकाया जाता है । हम चेतावनी देते है अगर पत्रकारों को इसी तरह परेशान किया गया तो कानपुर प्रेस क्लब लखनऊ और दिल्ली तक प्रदर्शन करेगा ।
वही प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने कहाकि लगातार देश के चौथे स्तम्भ को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है । लेकिन हम डरने वाले नही है । आज हमने मौन जुलूस निकाला है और अपनी बातें राज्यपाल तक पहुंचाई है । अगर हमारी बातें नही मानी गई तो हम अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे । इस मौके पर समस्त पत्रकार साथी मौजूद रहे ।
