– अधिवक्ता संघ बिन्दकी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन ।
– पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही व हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दिया चेतावनी ।
बिन्दकी/फतेहपुर । हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज व गाजियाबाद कोर्ट में चेम्बर में घुसकर गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आज आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी के अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को उप जिलाधिकारी बिन्दकी मनीष कुमार के माध्यम से लेकर हापुड़ के जिम्मेदार अधिकारियों व गाजियाबाद के अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की ।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल से प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए हस्तक्षेप की मांग कर अपेक्षा किया है कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार व हत्याओं के खिलाफ कार्रवाई करें ।
अधिवक्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर समय रहते प्रदेश शासन व प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की गई तो अधिवक्ता बंधु सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे । जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी ।
ज्ञापन देने वालों में आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई, महासचिव सत्यार्थ सिंह गौतम, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद मिश्र,पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बाबू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन विष्णु दत्त तिवारी, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजबहादुर ,संयुक्त सचिव पुस्तकालय अखिलेश चंद्र वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कमलेश प्रसाद,चरण सिंह, रणवीर सिंह, रामकृष्ण सिंह, रामेंद्र सिंह तोमर कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार,मनोज कुमार शुक्ल, रघुराज सिंह,श्रेय गुप्ता, ऋषभ सिंह, स्वतंत्र सिंह कल्यान सिंह, रमाकांत तिवारी व रवि कांत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधु शामिल रहे ।
