फतेहपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवन पर्व के अवसर पर सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मन्दिर परिसर का जिला प्रशासन एवं जन सहयोग के सहयोग से जल सरोवर के सौंद्रीयकरण का कार्य कराया गया है । जल सरोवर के मध्य में भगवान श्री राधा-कृष्ण के विग्रह का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने अनावरण कर आम जन मानस को समर्पित किया ।

श्री बांके बिहारी मन्दिर परिसर में जनसहयोग एवं प्रशासन के सहयोग से निर्मित बांके बिहारी जलसरोवर की कुछ और तस्वीरें…
@myogiadityanath @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerPrg @UPGovt @InfoDeptUP pic.twitter.com/ET7rP95Cvo— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) September 7, 2023
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप, उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रभाकर त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पंकज यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, श्री संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
