फतेहपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न अधिकारियों द्वारा समस्त अस्थायी/ स्थायी गौ आश्रय स्थलों/कांजी हाउस/कान्हा गौशाला में संरक्षित गौ माता का सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन पूजन कार्य सम्पन्न किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने ब्लॉक भिटौरा के रारा गौशाला में गौ माता का माल्यार्पण कर गुड़ और चना खिलाया ।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर डॉ० नवल किशोर द्वारा भी गौ-माता का विधि-विधान से हवन पूजन किया गया । मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने बृहद गौ संरक्षण केन्द्र बैजानी में हवन पूजन उपरान्त गौ माता का माल्यार्पण कर गुड़, चना, फल आदि खिलाया ।


इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चन्द्रौल द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र शाखा में गौ माता का हवन पूजन सम्पन्न कराया गया । अन्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न गौशालाओं पर गौ माता का पूजन अर्चन किया गया । जिसमें सम्बन्धित गौ आश्रय स्थलों पर नोडल अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/ पशु चिकित्साधिकारी/ सम्मानित जनप्रतिनिधि/पंचायत सचिव एवं गौपालक,इसके साथ-साथ सभी सम्बन्धित कर्मचारियों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम पर गौ पूजन सम्पन्न किया । हवन पूजन उपरान्त समस्त गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को गुड,चना,फल आदि के साथ-साथ पौष्टिक आहार खिलाया गया ।
इससे पूर्व जनपद की समस्त गौ आश्रय स्थलों की साफ-सफाई कराकर चूना एवं फिनायल आदि का छिडकाव किया गया । चरही आदि की सफाई, चूना पुताई का कार्य किया गया ।
