कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल चौकी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व गणेश महोत्सव के त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष महाराजपुर अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई ।
थानाध्यक्ष महाराजपुर सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, प्रधान व बीडीसी सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे । पीस कमेटी बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश महोत्सव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करने मनाए बैठक के दौरान उपस्थित रहे । प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से जानकारी लेते हुए पूछा कि यदि उनके क्षेत्र में अन्य किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी हो तो उसके बारे में वह अपनी बात रख सकते हैं ।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सभी त्योहार को शांन्तिपूर्वक मनाएं । उन्होंने कहा कि त्योहार में अगर किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई करेगी । महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक हुई है । जिसमें क्षेत्रीय सम्मानित गणमान्य लोगों को बुलाया गया । जिसमें बताया कि त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए । त्योहार में किसी भी तरह की अफवाह नही फैलाना चाहिए । जिससे कानून व्यवस्था खराब हो ।
उन्होंने बताया कि महाराजपुर क्षेत्र में भीड़भाड़ इलाकों में एलआईयू व सर्विलांस की टीमें भी मौजूद रहेगी । इस मौके पर रज्जन शुक्ला,बउवा यादव,विनोद विश्वकर्मा,लल्लू विश्वकर्मा ,संदीप गुप्ता,समीम अहमद (नागा),नफीस,मधु त्रिपाठी,मो. सैफी,छोटेलाल शुक्ला,आंनद,अनुज यादव,मुकीम खान,असीम खान,शाहिद शेख आदि लोग उपस्थित रहे ।
